भाभी के जन्मदिन पर देवर ने किया चाकू से हमला
बांसवाड़ा। दो महीने पहले परिजनों ने बड़े ही अरमानों के साथ बेटी का ब्याह कराया। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल से प|ी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मंगलवार को प|ी का जन्मदिन था। इस दिन भी उससे मारपीट कर चाकू से हमले की कोशिश की गई। इसी आशय की रिपोर्ट पीड़ित खांदू कॉलोनी निवासी पूनम पंचाल और उसके परिजनों ने रात को महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लगाए। पूनम ने बताया कि 11 फरवरी 2018 को उसकी लोकेश पंचाल से शादी हुई। थोड़े ही दिनों बाद उसे परेशान किया जाने लगा। इससे अपने पीहर लौट आई। लेकिन बेटी का घर नहीं टूटे इस मंशा से उसे समझाकर वापस भेज दिया। मंगलवार को पूनम का जन्मदिन था। वह अपने मां के घर गई थी। शाम को लाैटी तो उसके पति, सास और ससुर ने मारपीट शुरू कर दी। देवर भूपेश ने तो चाकू से हमले की कोशिश की लेकिन किसी तरह बचाव किया। मारपीट से हाथ पर चोट भी लगी। इस पर वह परिजनों के साथ थाने पहुंची।
पीड़िता पूनम।