पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमानत देने वाला नहीं मिला, मणिपुर की तीनों युवतियों को फिर जेल

जमानत देने वाला नहीं मिला, मणिपुर की तीनों युवतियों को फिर जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर के नक्षत्र माॅल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करते पकड़ी गईं मणिपुर की तीनों युवतियों की हाईकोर्ट में तो अर्जी मंजूर हो गई, लेकिन बांसवाड़ा में काेई जमानत देने वाला नहीं मिला। इसके चलते न्यायिक हिरासत से मंगलवार को पेश करने पर कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर जेल भेज दिया। 5 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद तीनों युवतियां और अनैतिक कारोबार चला रहे स्पा के प्रबंधक रतलाम निवासी भूपेश वर्मा और उपप्रबंधक रविंद्र राव को कोर्ट के आदेश पर 15 दिन के लिए जेल भेजा गया था। इन पांचों की ओर से जमानत में यह कहकर अर्जी लगाई गई कि केस की ट्रायल में वक्त लगेगा, लिहाजा जमानत पर रिहाई का लाभ दिया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल को प्रकरण के गुण-अवगुण पर टिप्पणी किए बगैर हर आरोपी को 50-50 हजार रुपए की जमानत और एक-एक लाख रुपए के मुचलकों पर रिहा करने के आदेश दिया। इसके बाद भूपेश और रविंद्र तो जमानत पर रिहा हो गए, लेकिन तीनों युवतियां जेल में ही थी। जमानत देने वाला कोई आगे नहीं पर कोर्ट ने प्रकरण में नतीजा पेश नहीं होने की स्थिति पर पुलिस को 30 तक चालान पेश करने के निर्देश दिए।

नक्षत्र मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने का चर्चित मामला

खबरें और भी हैं...