समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद केंद्र खुलवाने के लिए दिया ज्ञापन
बांसवाड़ा। जिले में रबी की मक्का फसल का बाजार भाव कम मिलने से काश्तकारों को नुकसान पर किसान संघ ने समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए केंद्र खुलवाने की मांग की है। इसे लेकर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार और जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि जिले में 20 हजार हैक्टेयर में इस बार मक्का की फसल पक चुकी है। समर्थन मूलय 1425 रुपए है, लेकिन व्यापारी 1100 रुपए प्रति क्विंटल का भाव ही दे रहे हैं। बांसवाड़ा की अनुमानित पैदावार प्रति हैक्टेयर 90 क्विंटल है। ऐसे में 325 रुपए प्रति क्विं के हिसाब से हर एक हैक्टेयर की फसल बेचने पर 29250 रुपए का नुकसान होगा।