पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं की बाेरियों से पत्थर निकलने पर रसद अधिकारी ने वितरण रुकवाया

गेहूं की बाेरियों से पत्थर निकलने पर रसद अधिकारी ने वितरण रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गांवाें में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भिजवाए जाने वाली गेहूं की बोरियों में पत्थर निकलने के मामले में जिला रसद अधिकारी ने फिलहाल मशीन से पैक की गई बोरियों से गेहूं का वितरण रुकवा दिया है। जिला रसद अधिकारी हजारीलाल अलोरिया ने बताया कि एफसीआई की ओर से उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूं की बोरियां भिजवाई जाती हैं। ये किस बैच की बोरियां हैं और कहां से आई हैं,इनकी जांच के लिए एफसीआई के अधिकारी और रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जांच करेंगे। ताकि गड़बड़ी कहां और किस स्तर पर हुई है, पता लगाया जा सके। । उल्लेखनीय है कि एफसीआई द्वारा जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों से भी गेहूं की खरीदी की जाती है और इसमें जिले से बाहर और दूसरे राज्यों से भी गेहूं की बोरियां परिवहन कर यहां लाई जाती हैं, जिसे क्रय विक्रय एजेंसी के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानाें तक पहुंचाया जाता है। अलोरिया ने बताया कि जिले में इस बार ये अपनी तरह का अलग मामला है,जब गेहूं की बोरियों में वजनी पत्थर निकले हैं।

खबरें और भी हैं...