पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोपर्टी के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी इन्वेस्टमेंट जरूरी परिजन बच्चों को मोबाइल ना देकर उन्हें कम्प्यूटर दें

प्रोपर्टी के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी इन्वेस्टमेंट जरूरी परिजन बच्चों को मोबाइल ना देकर उन्हें कम्प्यूटर दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंजुमन रजा ए मुस्तफा तन्जीम के तत्वाधान में मुस्लिम समाज टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार सुबह 10 बजे गरीब नवाज संजरी जमाअत खाना, हसनैन मस्जिद में हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भंवरलाल आईएएस ने कहा कि जहां हम प्रॉपर्टी आदि पर इन्वेस्टमेंट करते हैं,ठीक ऐसा ही इन्वेस्टमेंट हमें बच्चाें की शिक्षा पर भी करना चाहिए।

बच्चों को समय रहते सही शिक्षा मिले ताकि उनके माध्यम से समाज,राज्य और देश तरक्की कर सके। विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने कहा कि अभी का समय शिक्षा का है। आज के दौर में मुस्लिम समाज में शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। माता-पिता अपने बच्चों से सीधे जुड़ें और उनके बारे में पूरी जानकारी रखें कि उनका बच्चा क्या कर रहा है और क्या नहीं?। परिजन बच्चों को मोबाइल ना देकर कम्प्यूटर दें। आज मुस्लिम समाज क्यों पिछड़ रहा है, इसका कारण सिर्फ शिक्षा की कमी होना है।

एक या दो प्रतिशत लोगों की वजह से पूरा समाज बदनाम होता है। आज सबसे ज्यादा इसी समाज के बच्चे नशे की लत में हैं। हमें आगे आना होगा अपने बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए। अतिथियों और शहर काजी हाजी वाहिद अली ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व तन्जीम के अध्यक्ष और पूर्व उपसभापति अमजद हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह तंजीम 1995 से मुस्लिम समाज के बच्चों के लिए काम कर रही है। बच्चों को इसके माध्यम से प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है। शहर के कारी मुजफ्फर खान रजवी ने तंजीम मुस्लिम बच्चों को आगे लाने का काम कर रही है, जो सराहनीय है। भले अपने घर में आधी रोटी खाओ...परंतु अपने बच्चों को तालीम दिलाओ। तालीम से घर ही नहीं समाज में भी सुधार होगा। समाज में सुधार होगा तो हम तरक्की करेंगे। इस मौके पर समाज सेवी तुफैल अहमद सिंधी ने कहा कि हमें जरूरत है बच्चों को सही दिशा दिखाने की। कार्यक्रम में बच्चों ने तकरीर, गजल, स्पीच आदि प्रस्तुत किए। समारोह में तंजीम के साजिद नायक, आबिद खान, रियाज पठान, जैनुद्दीन शेख, आजम हुसैन, कय्यूम पठान, कादिर बेलीम, हाजी मकबूल साहब, गुलाम मोहम्मद खोखर, हाजी नवाब खान, जफर खान, पप्पू पठान सहित वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे। संचालन अजीम खान ने किया। आभार एडवोकेट शाहिद ने जताया।

बांसवाड़ा। टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते सीईओ,एसपी और शहर काजी।

खबरें और भी हैं...