बांसवाड़ा : नेमा सर्वमंगला बचत साख समिति की आमसभा 21 को होगी
बांसवाड़ा| नेमा सर्वमंगला बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक मंगलवार को नेमा धर्मशाला में हुई। बैठक में 21 को समिति की आमसभा करने का निर्णय लिया गया। समिति की कोषाध्यक्ष निक्की मेहता ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष प्रीति दोसी ने की। मुख्य अतिथि ज्योति संचावत थी। सचिव सीमा पारीख ने आभार जताया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शमा पटियात, निशा, पूजा, अनिता, प्रेमलता, भूमिका, शंकुतला, सारिका दोसी मौजूद थी।