पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा : दाउदी बोहरा समाज के रोजे शुरू, विदेशों से भी आए समाजजन

बांसवाड़ा : दाउदी बोहरा समाज के रोजे शुरू, विदेशों से भी आए समाजजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| खुदा की इबादत का पवित्र रमजान माह मंगलवार से प्रारंभ हुआ,इस अवसर पर दाउदी बोहरा समाज के श्रद्धालुओं ने पवित्र रमजान माह का पहला रोजा रखा और दिन भर खुदा की इबादत में गुजारा। समाज के राजू भाई खोजेमा ने बताया कि दाउदी बोहरा समाज की सैफी मस्जिद,बदरी हॉल,नजमी,वजही,पोल की मस्जिद में तय समय पर सुबह और शाम की नमाज अदा की गई। सुबह तय समय पर समाज के श्रद्धालुअों ने सेहरी की और शाम को तय समय पर इफ्तारी की। उन्होंने बताया कि पवित्र रमजान माह के मद्देनजर विदेशों से भी समाजन जिले में पहुंचे हैं,जो रमजान माह पूरा होने तक यहीं रहेंगे और बाद में विदेश रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...