पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बुधवार को

बांसवाड़ा। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बुधवार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे। जिला बार एसोसिएशन के सचिव गौरव उपाध्याय ने बताया कि वागड़ मेवाड़ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से संघर्षरत है। इसी मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और इस आंदोलन के संयाेजक शांतिलाल चपलोत उदयपुर में आमरण अनशन पर बैठेंगे। मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन सदस्य भी बुधवार को न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं इस अांदोलन को मजबूत करने बुधवार को न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता इकट्ठा होकर रैली निकालेंगे। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल से बांसवाड़ा के अधिवक्ता रोजाना क्रमिक अनशन कर हाई कोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे है।

खबरें और भी हैं...