पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्ट्रेट में स्टांप की खरीदारी बढ़ी

कलेक्ट्रेट में स्टांप की खरीदारी बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन का मंगलवार को अाखिरी दिन था। जिस वजह से परिषद कार्यालय में आवेदकों की भीड़ लगी रही। वहीं आवेदन में जरूरी स्टांप के लिए भी कलेक्ट्री में दिनभर आवेदकों की होड़ मची रही। हालत यह रही कि महज 3 स्टांप विक्रेता होने से उनकी टेबलों के आगे स्टांप खरीदने वालों की लंबी कतारें लग गई। आवेदन का अाखिरी दिन होने से आवेदकों को पहले स्टांप के लिए लाइन में लगना पड़ा, फिर आवेदन जमा कराने के लिए भी लाइन में इंतजार करना पड़ा। स्टांप विक्रेताओं का कहना था कि आवेदन का आखिरी दिन होने से 50 और 100 रुपयों के स्टांप की मांग बढ़ गई। गौरतलब है कि नगर परिषद में 219 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन करने का मंगलवार को आखिरी दिन था।

खबरें और भी हैं...