- Hindi News
- National
- पानी की किल्लत से बेहाल लोग, फिर भी टैंकर से पानी भेजने में पीएचईडी कर रहा आनाकानी
पानी की किल्लत से बेहाल लोग, फिर भी टैंकर से पानी भेजने में पीएचईडी कर रहा आनाकानी
बांसवाड़ा| भीषण गर्मी में लोगों को पानी मुहैया करने में पीएचईडी विभाग पूरी तरह से नाकाम हो रहा है। हर दिन विभाग के कामकाज को लेकर शिकायतें दर्ज हो रही हैं , फिर भी समाधान नहीं। शहर तो छोड़, दूर दराज के वो गांव जहां पानी की बूंदों के भी लोग मोहताज हैं उन्हें भी पेयजल की समस्या से निजाद नहीं मिल रही।
विभाग की ओर से हर साल इन क्षेत्रों में टैंकरों से सप्लाई की जाती है। इस साल भी करनी थी, जिसकी स्वीकृति फरवरी माह में ही मिल चुकी है। 4 माह होने को आ गए, एक टैंकर तक इन क्षेत्रों में नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि सप्लाई शुरू नहीं होने के पीछे पुराना भुगतान फर्म को नहीं होना है। जिस कारण कोई रुचि नहीं दिखा रहा। विभाग और फर्म के इस मसले में लोग परेशान हो रहे हैं।
मंगलवार को छोटी सरवन पंचायत समिति के 19 ग्राम पंचायतों के लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं लिए कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्हें अवगत कराया।