पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक नल और जमीन में पाइप लीकेज, 6 दिन से पानी सड़क पर

सार्वजनिक नल और जमीन में पाइप लीकेज, 6 दिन से पानी सड़क पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शहर की आबादी दूषित पानी और पेयजल से जूझ रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कीमती पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बह रहा है। जिसे सुधारना तो दूर विभाग नजर भी नही डाल रहा। भास्कर ने जलमित्रों को जोड़ ऐसी समस्या जानी तो कई लोगों ने शहर में व्यर्थ पानी बहने की तस्वीरें भेजी। मंगलवार को खान्दू कॉलोनी निवासी संजय कंसारा ने बताया कि सेक्टर 7 में पेयजल की परेशानी है। वहाँ सार्वजनिक नल लगाया गया है। लेकिन नल टूट जाने से पिछले 6 दिनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे पानी बर्बाद तो हो रहा है साथ ही पानी से सड़क पर कीचड़ भी पसर रहा है लेकिन कोई समाधान।

जमीन में टूटी लाइन कई साल केबाद भी ठीक नहीं

इधर दूसरी ओर शहर के रातीतलाई क्षेत्र में एमजी अस्पताल के पीछे जमीन में पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बह रहा है। पास में स्थित मकान मालिक सालों से घर खाली कर बाहर गए होने के कारण आज दिन तक यह लाइन ठीक नहीं कराई गई है। जिससे यहां लंबे समय से पानी बह रहा है।

लीकेज के कारण हर रोज हजाराें लीटर पानी व्यर्थ बह रहा।

खबरें और भी हैं...