नगर परिषद के खांदू कॉलोनी में चार भूखंड़ों की नीलामी में नहीं आए खरीदार
बांसवाड़ा। अपनी तंगहाली नगर परिषद बेशकीमती भूखंडों की नीलामी कर दूर करना चाहती है लेकिन खरीददार इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मंगलवार को परिषद ने खांदू कॉलोनी में अपने 4 भूखंड़ों की नीलामी रखी लेकिन कोइ खरीदार नहीं मिला। हालांकि इसी कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही एक भूखंड़ की नीलामी में परिषद को 12 लाख से ज्यादा की आय हुई थी। खरीददारों के रुचि नहीं दिखाने के पीछे वजह तो साफ नहीं है लेकिन इसके पीछे प्रचार की कमी और लोकेशन भी एक वजह बताई जा रही है। वहीं पिछले भूखंड की नीलामी के बाद खरीददार को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं।