पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएसटी पोर्टल पर तकनीकी समस्या से नहीं भर पाए रिटर्न, आज आखिरी दिन

जीएसटी पोर्टल पर तकनीकी समस्या से नहीं भर पाए रिटर्न, आज आखिरी दिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जीएसटी के तहत रिटर्न भरने की तारीख से कुछ दिन पहले पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्या से बांसवाड़ा के हजारों व्यापारियों की मुसीबत बढ़ गई है। पोर्टल पर जीएसटीआर-4 की तिमाही रिटर्न दाखिल करने के लिए जरूरी परचेज का ऑप्शन सोमवार से शो हो रहा है। इसके चलते करीब 30 फीसदी व्यापारी ही रिटर्न दाखिल कर पाए हैं। इससे करीब 8 हजार व्यापारियों के लिए एक दिन में रिटर्न भरना चुनौती हो गया है। जो इससे चूक गए, उन्हें 100 रुपए रोजाना पैनल्टी लगेगी। कारोबारियों के अनुसार जीएसटीआर-4 की तिमाही रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।

बांसवाड़ा में कंपोजीशन स्कीम के दायरे में करीब 14 हजार व्यापारी है। जीएसटी पोर्टल पर परचेज शो नहीं हो होने से व्यापारी रिटर्न नहीं भर पा रहे थे। अब एक ही दिन में सभी को भरना अनिवार्य होगा, वरना पैनल्टी लगेगी। इससे अधिकारी भी इत्तफाक कर रहे हैं, लेकिन आखिरी तिथि बढ़ाने की बात पर यह उच्चस्तरीय निर्णय बताकर मौन हैं।

खबरें और भी हैं...