100 ऑपरेटर आज से हड़ताल पर, देंगे धरना
बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री निशुल्क जांच एवं दवा योजना में लगे ऑपरेटरों को इतने साल बित जाने के बाद भी नियमित कर्मचारी घोषित नहीं किया गया और नहीं वेतन बढ़ोतरी की जा रही है। अपनी इन दो प्रमुख मांगों को लेकर सालों से ऑपरेटर मुख्यमंत्री, चिकित्सामंत्री और प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी मांग पहुंचा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया गया।
अब प्रदेश संगठन के आह्वान जिले के सभी ऑपरेटर बुधवार से हड़ताल पर उतर रहे हैं।