पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में आज से सावों का दौर, 16 तक चलेगा

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में आज से सावों का दौर, 16 तक चलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के साथ ही बुधवार से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। अप्रैल से जुलाई तक इस बार विभिन्न तारीखों में शादी के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त आएंगे। इस बार तृतीया भी खास है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:06 से रात 8:10 बजे तक रहेगा। इसमें शादियां ही नहीं बाजार से खरीदारी भी शुभ रहेगी। इसके अलावा सूर्य उच्च राशि मेष व चंद्रमा भी उच्च राशि वृष में रहेंगे। सूर्य-चंद्रमा का उच्च होना भी शुभता का प्रतीक है। 12 मई को अंतिम श्रेष्ठ मुहूर्त आएगा। इसके बाद 16 मई से अधिक मास लग जाएगा।

विवाह के 13 श्रेष्ठ मुहूर्त : शादियों के लिए 13 मुहूर्त श्रेष्ठ रहेंगे। इसमें अप्रैल माह में 18, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व मई माह में 4, 8, 9, 11 व 12 शादियों के लिए अच्छी मुहूर्त तारीख हैं।

खबरें और भी हैं...