पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्टी जेलर का आरोप मेल नर्स करता है जेल में प्रतिबंधित सामानों की सप्लाई

डिप्टी जेलर का आरोप-मेल नर्स करता है जेल में प्रतिबंधित सामानों की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलनर्स को हटाने के लिए पीएमएओ को लिखा पत्र

बांसवाड़ा| जेल में कैदियों के पास मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने की शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं, और कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में हाल ही में जेल उपअधीक्षक बद्रीलाल मीणा ने पीमएओ को चिट्ठी लिखकर एक मेल नर्स पर गंभीर आरोप लगाकर चौका दिया। शिकायत में जेल में अवैध वस्तुओं की सप्लाई होना सच साबित होता है। डीएसपी बद्रीलाल मीणा ने पीएमओ डॉ. अनिल भाटी को पत्र लिखकर जेल डिस्पेंसरी में कार्यरत मेल नर्स दीपक सिंह पर आपत्तिजनक पदार्थ जेल के भीतर पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से सिंह को जेल से हटाने को कहा। हालांकि इस संबंध में पीमएओ से संपर्क किया तो नहीं हो सका। वहीं नर्सिंग अधीक्षक महेश जोशी ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं हैं। बुधवार सुबह ऑफिस जाने पर ही इसकी जानकारी मिल सकेगी। हालांकि डीएसपी बद्रीलाल मीणा ने यह जरूर बताया है कि उन्होंने पीमएओ को शिकायत की है कि दीपक सिंह को हटाया जाए, वो काफी लंबे समय से कार्यरत हैं। वो साफ तौर पर कहने से बचते रहे कि दीपक सिंह द्वारा जेल में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। इस मामले में स्वयं मेल नर्स दीपक सिंह ने बताया कि मेरे पर जो आरोप लगाए हैं वो सरासर झूठे हैं।

खबरें और भी हैं...