- Hindi News
- National
- कागदी पिकअप पर घूमने आने वाले 11 लोगों को धमकाकर लूटा, 12वीं बार में पकड़ा गया राजू
कागदी पिकअप पर घूमने आने वाले 11 लोगों को धमकाकर लूटा, 12वीं बार में पकड़ा गया राजू
बांसवाड़ा| कागदी पिकअप वियर पर घूमने आने वाले जाेड़ों को धमका और बदनामी का डर दिखाकर 12 लूट की वारदातें करने के आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भंडारिया क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी उपला भोईवाड़ा के राजू भोई को पुलिस दल ने पकड़ा। राजू लोगों से टाइम पूछने और शाम के समय आने वाले प्रेमी जोड़ों को बदनामी का डर दिखाकर जबरन रुपये लेता था। जांच अधिकारी नारायणसिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को न्यू हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रह रहे नागौर के भंवरसिंह से टाइम पूछने के बहाने एक बदमाश ने चेन लूट ली। मामले में उपला भोईवाड़ा के राजू का नाम सामने आया। उसे पकड़ पूछताछ की तो उसने 12 लूट की वारदातें करना कबूला।