गढ़ी और बांसवाड़ा सीडीपीओ का तबादला
बांसवाड़ा | आयुक्त समेकित बाल विकास सेवा की ओर से मंगलवार को बांसवाड़ा सहित प्रदेशभर में 35 सीडीपीओ और एसीडीपीअो की तबादला सूची जारी किए। जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा। जिले के गढ़ी परियोजना से सीडीपीओ कचरी अहारी को बांसवाड़ा शहर में तो बांसवाड़ा शहर से सीडीपीओ रुपमति चरपोटा का गढ़ी में कर दिया गया है।