313 वरिष्ठ अध्यापकों की काउंसलिंग 20 को उदयपुर में
बांसवाड़ा | माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर मंडल में सीधी भर्ती में चयनित सामाजिक विज्ञान विषय के 313 वरिष्ठ अध्यापकों के पदस्थापन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अप्रैल को उदयपुर के रेजीडेंसी स्कूल में होगी। उपनिदेशक भरतकुमार मेहता ने बताया कि इसमें टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र के चयनित शामिल हैं।