राउमावि बोरदा में हॉल निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति
बांसवाड़ा | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की गई है। विभाग के आयुक्त भवानीसिंह देथा ने बताया कि पूर्व में 10 लाख रुपयों की स्वीकृति दी गई थी परंतु राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष प्रकृति खराड़ी ने छात्रों की संख्या की अधिकता को देखते हुए स्वीकृत राशि को अपर्याप्त बताया था।