पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालोदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण आज

पालोदा में भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालोदा| बांसवाड़ा उदयपुर मार्ग पर पालोदा बसस्टैंड के पास परशुराम चौक पर स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण बुधवार शाम 5 बजे परशुराम जयंती पर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष एसडी शर्मा, बेणेश्वरधाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज होंगे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चंदूलाल उपाध्याय और परशुराम सेवा समिति पालोदा के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष शाम 4 बजे बेणेश्वर पहुंचेंगे, जहां पूजा अर्चना और दर्शन के बाद पालोदा पहुंचेंगे। वहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद समाज के विशिष्टजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। बुधवार को लीमथान मंदिर में सुबह 7.30 बजे भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना की जाएगी।

शहर में परशुराम भवन बनाने की मांग

बांसवाड़ा. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने जिला मुख्यालय पर परशुराम भवन बनाने की मांग की है। युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री मिलन पंड्या, जिलाध्यक्ष नीरज पाठक, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उर्वीष पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की मांग को मुख्यमंत्री तक भेजा।

खबरें और भी हैं...