पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को बंधक बनाकर ले गए गुजरात, 8 दिनों तक करते रहे ज्यादती

नाबालिग को बंधक बनाकर ले गए गुजरात, 8 दिनों तक करते रहे ज्यादती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| घर के भीतर अकेली नाबालिग को बंधक बनाकर उसे गुजरात ले गए और उसके साथ 8 दिनों तक ज्यादती की। यह मामला जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के गांव का है। हालांकि यह घटना 5 दिसंबर की हैं, लेकिन थाने में मामला 11 अप्रैल को दर्ज कराया गया। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 5 दिसंबर को दोपहर में वह घर में अकेली थी, उस दौरान खुंटा मुंद्री के रहने वाले रमेश पुत्र मेंगा खांट, वीर, और बापू घर के बाहर आए और पानी पीने के बहाने घर में घुस आए।

पीड़िता को अकेले देख रमेश ने उसका मुंह बांध दिया फिर उठाकर जबरन बाइक पर गुजरात ले गए। जहां पहले से मेंगा पुत्र रुपा खांट मौजूद था। मेंगा ने पीड़िता को कमरे में कैद कर दिया। फिर रात को आए रमेश ने जबरन ज्यादती की। 8 दिनों तक रमेश अलग अलग जगह ले जाता और जबरन ज्यादती करता रहा।

परिजनों को जान से मारने की धमकी

8 दिनों बाद अभियुक्तों ने पीड़िता को कहा कि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसी धमकी के कारण कई माह तक पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इस घटना के बाद भी रमेश पीड़िता के पीछे ही पड़ा रहा और फिर से भगाकर ले गए। जहां अहमदाबाद में किसी और को बेच देने की धमकी दी। जब रमेश के परेशान करने का सिलसिला थमा नहीं तो पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

खबरें और भी हैं...