बांसवाड़ा : लोधा के लोडेश्वर महादेव मंदिर का प्रतिष्ठा उत्सव आज
बांसवाड़ा| लोधा के लोडेश्वर महादेव मंदिर का प्रतिष्ठा उत्सव बुधवार से शुरू होगा। बुधवार को हवन कुंड निर्माण, गुरुवार को गंगाजल कलशयात्रा, शुक्रवार को मूर्ति और शिखर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही महाआरती, महाभोग और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी सर्व समाजजन कमेटी ग्राम लोधा ने दी।