पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षाओं के दिन तय

खेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षाओं के दिन तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा संचालित विभिन्न खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित की जा रही है। जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने बताया कि इसके तहत 1-2 मई को वॉलीबाल बालक व बालिका वर्ग, 2-3 मई को तीरन्दाजी बालक व बालिका वर्ग, 3-4 मई को साईक्लिग बालक वर्ग तथा हैण्डबॉल बालिका वर्ग, 4-5 मई को हॉकी बालक व बालिका वर्ग, 5-6 मई को एथेलटिक्स बालक व बालिका वर्ग तथा कुश्ती बालक वर्ग, 12-13 मई को बास्केटबाल बालिका वर्ग व बालक जुनियर व सीनियर, 13-14 मई को कबड्डी बालक वर्ग, 14-15 मई को फुटबाल बालक व बालिका वर्ग का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि चयन के लिए पात्रता के तहत अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2018 को बालक वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 16 वर्ष एवं बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष तथा बास्केटबाल में बालक सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 20 वर्ष के मघ्य होना आवश्यक है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता चाहिये।

खबरें और भी हैं...