पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेषज्ञों ने व्यापारियों को ई वे बिल सिस्टम के नए प्रावधान बताए

विशेषज्ञों ने व्यापारियों को ई-वे बिल सिस्टम के नए प्रावधान बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजाति सभा भवन कलेक्टर परिसर में जीएसटी सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने व्यापारियों को जीएसटी और ई वे बिल सिस्टम के नवीनतम प्रावधानों के बारे में बताया। सेमिनार में उदयपुर संभाग की वाणिज्यिक कर विभाग की उपायुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने कहा कि व्यापारी उद्यमी कारोबारी जीएसटी और ईवे बिल सिस्टम के नवीनतम प्रावधानों को समझें और उसी के अनुरूप काम कर अपने व्यापार का विकास करें। यदि इसमें किसी को कोई दिक्कत आती है, तो वह विभाग के अधिकारी से बात कर अपनी कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हिम्मत सिंह बारहठ,गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक सोहनलाल कठात ने जीएसटी और ई वे बिल प्रणाली को उपयोगी बताया। सहायक आयुक्त नीत डॉ नीतू भारद्वाज ने ई वे बिल सिस्टम के प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य में अंतर राज्य सप्लाई पर ई वे बिल पहले से लागू है। अब 20 मई से राज्य में राज्य के भीतर भी सप्लाई पर ई वे बिल लागू किया जा रहा है। उदयपुर के वाणिज्य कर अधिकारी रविंद्र जैन ने जीएसटी में रिटर्न और कंपोजीशन स्कीम में आ रही समस्याओं का समाधान किया। उदयपुर के सहायक आयुक्त संजय विजय और वाणिज्य कर के अधिकारी मनीष बक्षी ने जीएसटी रिटर्न 3 बी जीएसटी आर एस वन कंपोजीशन स्कीम और टी आर ए एन-1 में आ रही समस्याओं का प्रायोगिक समाधान बताया। कार्यशाला में मौजूद बागड़ टैक्स बार के अध्यक्ष योगेश व्यास सहित अन्य सदस्यों ने जीएसटी पोर्टल पर आ रही समस्याओं और लेट फीस की समस्या के बारे में चर्चा की। जिस पर उपायुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने ऐसे प्रकरणों को प्रमाण सहित तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय प्रेषित करने का निर्णय लिया। कार्यशाला में बांसवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुनील दोसी, बांसवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू लाल हिरण सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पद के पदाधिकारी मौजूद रहे।। इस दौरान सहायक आयुक्त वेद प्रकाश मित्तल,केंद्रीय उत्पाद और सेवा शुल्क विभाग के अधीक्षक एच एल गोदा मौजूद रहे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत एसीटीओ छैल सिंह देवल ने किया। संचालन सौरभ जैन ने किया। आभार सहायक आयुक्त वेद प्रकाश मित्तल ने जताया।

पोर्टल पर आ रही समस्याओं और लेट फीस की समस्या के बारे में चर्चा की, उपायुक्त ने रिपोर्ट मांगी

खबरें और भी हैं...