नवागांव| भारतीय किसान संघ बांसवाड़ा की बैठक पाटीदार छात्रावास परिसर में जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार, रणछोड़ पाटीदार के सान्निध्य में हुई।
इसमें किसानों ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में चल रही भावांतर योजना को राजस्थान में भी लागू करने की मांग की गई। इस संबंध में 21 मई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रमेश जोशी नवागांव समेत सभी तहसील अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे।