पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेपिंग के लिए फोटो खींचने वाली टीम जांचने लगी गोदाम, डीलरों का एतराज

मेपिंग के लिए फोटो खींचने वाली टीम जांचने लगी गोदाम, डीलरों का एतराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से प्रदेश से सभी सार्वजनिक स्थानों की मेपिंग करवाई जा रही है। इसी के तहत ऐसे सभी स्थानों को जोड़ा जा रहा है जहां आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत निजी एनजीओ की मदद से करवाए जा रहे सर्वे के तहत टीम बांसवाड़ा में सर्वे कर रही है।

टीम ऐसे स्थानों की फोटो खींचकर और जानकारी संग्रहित कर रही है। लेकिन बागीदौरा में टीम के डीलरों की फोटो खींचने के साथ ही गोदाम जांचने पर डीलरों ने एतराज जताया। मामला बढ़ा तो शिकायत रसद अधिकारी तक भी पहुंची। जिस पर शुक्रवार को टीम के सदस्यों को डीएसओ कार्यालय बुलाया गया। डीएसओ हजारीलाल आलोरिया ने बताया कि टीम को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के जरिये सर्वे कर रही है। जिसमें वागधरा नाम के एनजीओ की मदद ली जा रही है।

टीम को इन स्थानों की फोटो खींचने का अधिकार है। गलती से गोदाम जांचने लगे। जिस पर डीलरों ने एतराज जताया। गलतफहमी इसलिए भी हुई क्योंकि टीम के सदस्य बाइक पर पहुंचे और बाइक पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था। जिस पर डीलरों को टीम की विश्वसनीयता पर संदेह हुआ था हालांकि समझाइश कर अब गफलत दूर कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...