पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 90 नवजातों की मौत के नौ माह बाद आए िचकित्सा मंत्री, बोले यहां कोई डॉक्टर काम करना ही नहीं चाहता, अब उन्हें फांसी तो नहीं दे सकते

90 नवजातों की मौत के नौ माह बाद आए िचकित्सा मंत्री, बोले- यहां कोई डॉक्टर काम करना ही नहीं चाहता, अब उन्हें फांसी तो नहीं दे सकते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेताओं और अधिकारियों से चर्चा करते चिकित्सा मंत्री सर्राफ।

सीएमएचओ कुलदीप को भी बदलने की पहुंची सिफारिश

मंत्री के सामने कुछ लोगों ने वर्तमान सीएमएचओ डॉ. ओपी कुलदीप की कार्य व्यवस्था पर भी नाखुशी जाहिर की। जिसके लिए मंत्री को ओपी कुलदीप की जगह पूर्व सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार को दोबारा सीएमएचओ बनाने की भी सिफारिश की। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया। 8 फरवरी को पूर्व सीएमएचओ डॉ. ताबियार का स्टे खारिज होने के बाद कार्यभार आरसीएचओ डॉ. ओपी कुलदीप को दिया गया था।

एमजी प्रबंधन को कहा-बहुत शिकायतें हैं आपकी

सर्किट हाउस पहुंचने पर रमेश पंवार ने कहा कि अस्पताल में बहुत अव्यवस्थाएं फैल गई है। पंवार ने बतौर सबूत मंत्री को भास्कर की खबरें दिखाई। भास्कर पढ़ने के बाद मंत्री ने अपनी निजी सहायक से अखबार को अपने साथ रखने के आदेश दिए। जब एक के बाद एक समस्याएं सुनी तो मंत्री ने मौके पर मौजूद एमजी प्रबंधन के अधिकारियों को कहा कि आपकी बहुत शिकायतें आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...