बांसवाड़ा| मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर एमजेएसए के अधीक्षण अभियंता दीपक श्रीवास्तव को जयपुर के दुर्गापुरा सभागार में आयोजित समारोह में सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। सभागार में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नदी बेसिन प्राधिकरण और जल संसाधन आयोजना विभाग के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे की मौजूदगी में आयोजित समारोह में केबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री मंडल के सभी मंत्री और सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे।