पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 लाख खर्च कर बनाए 2 शौचालय, अब बोरवेल खुदवा रहे, पानी नहीं आने से दोनों काम नहीं आ रहे

25 लाख खर्च कर बनाए 2 शौचालय, अब बोरवेल खुदवा रहे, पानी नहीं आने से दोनों काम नहीं आ रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनन-फानन में करवाया गया काम किस तरह गले की फांस बनता है इसका ताजा उदाहरण हाल ही में नगर परिषद की ओर से बनाए गए दो सुलभ शौचालय है। परिषद ने बजट को खर्च करने के लिए ताबड़तोड़ जगह तलाशकर 25 लाख की लागत से दो सार्वजनिक शौचालय बना दिए। जल्दी शुरू करने के लिए रंगरोगन तक करवा दिया।

इसके बाद जब शौचालयों में पानी के कनेक्शन देने की बारी आई तो बोरवल खोदना शुरू किया। लेकिन 40 फीट खुदाई के बाद भी बोरवल में पानी नहीं आया। जिस पर दोनों की शौचालयों में पानी कनेक्शन नहीं होने से बनने के कई दिनों बाद भी इसका लाभ आमजन को नहीं मिल पाया है। ऐसे में लाखों की लागत से इन शौचालयों के निर्माण में नगर परिषद की गंभीर लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। यहां परिषद कार्यालय के ठीक बाहर कुशलबाग मैदान में 12:50 लाख की लागत से एक सुलभ शौचालय बनाया गया है। इसी तरह पाला पुल के समीप भी इतनी ही लागत से एक और शौचालय का निर्माण कराया गया। दोनों ही शौचालय कई दिनों से बनकर तैयार है लेकिन अभी तक इनका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है। भास्कर संवाददाता ने जब इसके बारे में जानकारी ली तो परिषद अधिकारी कुछ ही दिनों में शौचालय शुरू करने की बात कहकर टालते रहे लेकिन लेकिन देरी की वजह की पड़ताल से उनकी लापरवाही उजागर हो गई। परिषद के सामने बनाए गए शौचालय भवन में पानी के कनेक्शन के लिए बोरवल खोदने 40 फीट तक मशीन से खुदाई करवाई गई लेकिन पानी नहीं आया। ऐसे में अब परिषद कार्यालय से ही इसमें कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह पाला पुल पर बनाए शौचालय की भवन बनने के बाद सेफ्टी टेंक पर काम करवाया जा रहा है। यहां पर भी पानी के कनेक्शन के लिए कुछ दूर पुराने बोरवल से कनेक्शन जोड़ने का जुगाड़ किया जा रहा है। इस जद्दोजहद में दोनों भवनों के बनकर काफी दिन गुजर चुके है।

बांसवाड़ा। पाला पुल के समीप बनाया सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा है।

पानी की उपलब्धता सबसे पहले होनी चाहिए, दाेनों ही जगह बाद में खुदवाए

सुलभ कॉपलेक्स को निर्माण को लेकर परिषद की लापरवाही इसलिए भी उजागर हो रही है क्योंकि अमूमन किसी भवन निर्माण पर बोरवल पहले ही खुदवा दिया जाता है जिससे निर्माण के समय पानी की जरूरत को पूरा किया जा सके। लेकिन यहां दोनों ही भवनों को बनाने के बाद बोरवल खुदवाया गया। पहले भी खुदवा लिया जाता और अगर पानी नहीं आता तो स्थान चयन को लेकर दोबारा सोचा जा सकता था।

कुशलबाग मैदान में दोनों शौचालय भी एक-दूसरे से काफी पास

दोनों शौचालयों के बीच 100 मीटर की दूरी है। कुशलबाग मैदान में बनाया गए शौचालय के समीप पुराना बस स्टैंड पर पहले से एक शौचालय बना हुआ है। ऐसे में 100 मीटर की दूरी पर 3 सार्वजनिक शौचालय बना दिए गए है।

बांसवाड़ा। कुशलबाग मैदान में बने शौचालय के ताले भी नहीं खुले।

जल्द कनेक्शन देकर शुरू करेंगे

परिषद के बाहर बनाए सुलभ कॉपलेक्स में पानी के कनेक्शन के लिए 40 फीट तक बोरवल खुदवाया लेकिन पानी नहीं आया। इसे परिषद के कनेक्शन से ही जोड़कर पानी की सप्लाई देने पर विचार किया जा रहा है। पाला पुल बने सुलभ कॉपलेक्स में नजदीक ही पुराने बोरवल से कनेक्शन दिया जाएगा। जल्द ही दोनों आमजन के लिए शुरू कर दिए जाएंगे। -मुकेश मधु, जेईएन, नगर परिषद

खबरें और भी हैं...