बांसवाड़ा| हिंदुस्तान स्काउट गाइड बांसवाड़ा की ओर से टामटिया आड़ा के सीनियर स्कूल में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर लगाया गया। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, डांस सिखाया गया। संचालक जितेंद्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षक कीर्ति भट्ट व सावन जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को आईब्रो बनाना व कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को हिंदुस्तान स्काउट और गाइड की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का है। इस दौरान जिला संगठक राहुल सोनी, शिक्षक लालजी डिंडोर, कमलाशंकर सेवक मौजूद रहे।