तलवाड़ा| शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय सम्मेलन जालोर में राष्ट्र रक्षा संकल्प यज्ञ के साथ शुरू हुआ। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए। बांसवाड़ा जिले के लिखी बड़ी निवासी नटवरलाल पंचाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी, साथ ही स्थाई समिति का सदस्य भी नियुक्त किया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि जालोर के सांसद देवजी एम पटेल, मुख्य वक्ता स्वामी आर्यवंश रहे। इस दौरान स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, संस्कृत शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन के बाद हुए हालात पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने पर मंथन हुआ। अधिवेशन मे प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, महामंत्री अरविंद व्यास, उदयपुर मंडल उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़, माध्यमिक शिक्षा सचिव गमीरचंद पाटीदार मौजूद रहे।