गद्दे-तकिए, फूलों की बेल, टेबल-कुर्सी...
 गद्दे-तकिए, फूलों की बेल, टेबल-कुर्सी...
गर्मियों की शाम को छत पर बैठने के लिए ये इंतजाम
बोगनवेलिया की छांव में बैठक : साथ बैठकर चाय पीने के लिए घरवालों ने छत पर कुछ ऐसे इंतजाम किए हैं। छत के एक कोने में केन की कुर्सियां और टेबल रख दिए हैं। ऊपर जो नीले रंग की जाली है उससे उतरती हुई बोगनवेलिया की घनी बेल की छांव के नीचे ही ये बैठने का इंतजाम कर लिया है। नीले रंग की जाली का शेड भी है जो छत पर तेज धूप का असर नहीं होने दे रहा है। लोहे के बने नीले रंग के इस शेड से छत पर खुलने वाले दरवाजे भी मैच हो रहे हैं।
छत के कोने में रख दिए गद्दे और छोटे-बड़े साइज़ के नर्म कुशन : छत के कोने में जमीन पर लकड़ी के कुछ मजबूत प्लैंक्स बिछाकर बड़े-बड़े दो गद्दे और छोटे-बड़े कुशन रख कर इस जगह को ज्यादा आरामदायक बनाने की कोशिश की गई है। गर्मियों की रात को यहां रिलैक्स कर सकते है। गद्दों पर सफेद रंग का चादर बिछाकर इसपर ज्यादा आराम के लिए हर साइज के 6-7 कुशन रख दिए हैं। कई मोमबत्तियां और लैंटर्न भी रखे दिखाई दे रहे हैं। मोमबत्तियों को कांच के खुले केस में रखा है। लैंटर्न के अंदर भी बड़ी मोमबत्तियां लगी दिखाई दे रही हैं।
à परफ्यूम में प्राकृतिक तेल : वीएलसीसी ने पॉकेट परफ्यूम्स की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी दावा करती है कि इनमें प्राकृतिक तेलों का मिश्रण है। महिलाओं के लिए हर्बल फॉरेस्ट और फ्लोरल गार्डन है। पुरुषों के लिए वुडी फॉरेस्ट और मस्की नैचुरल है।
कीमत: Rs.60

à मैट फिनिश देगा ये काजल: हाल ही में अोशिया ने अपना हर्बल गहरा काला काजल लॉन्च किया है। कंपनी दावा करती है कि ये पूरी तरह सुरक्षित है। वॉटरप्रूफ भी है इसलिए स्मज होने का कोई डर नहीं। एक बार लगाने के बाद ये 12 घंटे तक आंखों में बना रहता है।
कीमत: Rs.195
सफेद टेबल के साथ चार कुर्सियां : गर्मी में घर के अंदर डिनर करने का मन नहीं है तो छत पर इंतजाम कर लिया है। छत के ठीक बीच में एक लंबी टेबल के साथ चार कुर्सियां रख दी हैं। टेबल का टॉप सफेद मार्बल का है, जो ठंडा होता है। सभी कुर्सियों पर सफेद कवर चढ़ाया हुआ है जिससे ठंडक का अहसास बढ़ जाता है। दो कुर्सियों पर ब्लैक और व्हाइट कुशन भी रखे दिखाई दे रहे हैं।
बोल्ड आइज़ और लिप्स
दैिनक भास्कर, बांसवाड़ा, शनिवार, 14 अप्रैल 2018

फॉर्मल और कैजुअल लुक के लिए ऐसे पहनी जा रही हैं स्ट्राइप्स
 पिंक फुटवियर और वॉच के साथ: ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स की छोटी वन-पीस ड्रेस का राउंड नेक है। इसे पिंक हील पंप्स और पिंक स्ट्रैप की घड़ी के साथ पहना है। कान में लंबे ब्लू इयरिंग्स हैं। मैचिंग व्हाइट स्लिंग बैग कंधे पर लेकर लुक पूरा किया गया है।

मेकअप एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि बोल्ड लिप्स के साथ आंखों को माइल्ड रखा जाना चाहिए। इसी तरह अगर आंखों को बोल्ड लुक दिया है तो लिप्स को नैचुरल कलर दिया जाना चाहिए। लेकिन फिलहाल जो ट्रेंड चल रहा है उसमें आंखें और लिप्स दोनों ही बोल्ड हैं। इसके लिए खास रंगों का चुनाव जरूरी है। जैसे पर्पल और डीप रेड कॉम्बो लिया जा रहा है। आंख और लिप्स दोनों पर बरगंडी कलर भी लिया जा रहा है।
 ए-लाइन प्लीटेड स्कर्ट के साथ: ए-लाइन पैटर्न में फ्रंट-बटन की प्लीटेड स्कर्ट के साथ सफेद टॉप है, जिसके सामने की तरफ और दोनों स्लीव्स पर ब्लैक स्ट्राइप्स हैं। एसेसराइज करने के लिए गले में मैटल का फ्लोरल नेकलेस और बड़ा ब्लैक पर्स है। लुक पूरा करने के लिए कैमल कलर सैंडल पहने हैं।
10