आशा सहयोगिनी के साथ पूर्व सरपंच ने की ज्यादती
बांसवाड़ा/आनंदपुरी| एक आशा सहयोगिनी ने रोहनिया गांव के पूर्व सरपंच पर ज्यादती का आरोप लगाया है। पूर्व में पीड़िता की ओर से एसपी को परिवाद सौंपा गया, जिसके बाद आरोपित पूर्व सरपंच के खिलाफ आनंदपुरी थाने में मामला दर्ज हुआ। पीड़िता के पति ने आरोपित सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीआई दलपतसिंह ने बताया कि घटना होली के दो दिन बाद की है। सहयोगिनी को पूर्व सरपंच हरलाल ने सुबह फोन किया अौर घर आकर कुछ कागज ले जाने को कहा। इस पर वह पूर्व सरपंच के घर गई । जब आशा सहयोगिनी कागज लेकर वापस जाने लगी तो हरलाल ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जबरन कमरे में ले गया और ज्यादती की। हरलाल ने इस बात को किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के मुताबिक हरलाल पहले भी आशा सहयोगिनी को छेड़ने के प्रयास कर चुका है। हरलाल ने इस घटना के बाद कई बार आशा सहयोगिनी को डरा धमका कर घर बुलाया छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी पीड़िता के पति को मिली तो उसने एसपी को परिवाद सौंप कर थाने में मामला दर्ज कराया। सीआई ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को बयान और मेडिकल कराने के बाद जांच की जाएगी।
पूर्व सरपंच हरलाल ने बताया कि यह आरोप झूठे हैं। आशा सहयोगिनी का पति मेरे खिलाफ चुनाव लड़ चुका है। जिसके बाद से मेरा प्रतिद्वंदी है। इस कारण शुरू से मुझे गिराने की कोशिश कर रहा है। वो सूरत में काम करके यहां लौटा तो यहां आने पर दूसरे विरोधी लोगों ने मेरे खिलाफ भड़काया कि उसकी प|ी के साथ पूर्व सरपंच ने ज्यादती की। यहां तक की खूद उसकी प|ी को जबरन डरा धमकाकर कबूल कराया हैं, जबकि वो इनकार कर रही थी।