कमिश्नर और आईजी से मिले आदिवासी आरक्षण मंच मिशन-73 के प्रतिनिधि
आदिवासी आरक्षण मंच मिशन-73 के प्रतिनिधिमंडल ने टीएसपी क्षेत्र की चार सूत्री मांगों को लेकर उदयपुर में संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा और आईजी आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात की।
इस दौरान जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित क्षेत्र में सरकारी नौकरियों में 73 फीसदी आरक्षण दिलाने, प्रशासनिक सेवा में 5.5 फीसदी प्रथम आरक्षण देने और जनजाति विश्वविद्यालय से पीएचडी और कॉलेज प्रवेश में 45 फीसदी आरक्षण दिलाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने इन बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में मनोहर खड़िया, हेमंत राणा, विक्रम कटारा, जयकृष्ण पटेल, मुकेश मईड़ा, दिनेश पटेल, प्रकाश बामणिया, कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश निनामा भी शामिल थे।