पहले दस दिन में किसानों ने 35 हजार क्विंटल गेहूं बेचा
बांसवाड़ा। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए खोले केंद्रों पर पहले दस दिन में किसान 35 हजार 335 क्विंटल गेहूं बेच चुके हैं। एफसीआई इस दरम्यान अपने लक्ष्य 1 लाख 30 हजार क्विंटल की खरीद के मुकाबले 27 फीसदी खरीद कर चुका है, वहीं सैकड़ों किसान रजिस्ट्रेशन के बाद कतार में हैं।