पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरने पर बैठे रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

धरने पर बैठे रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। सातवें वेतनमान का लाभ देने और रिटायर कर्मचारियों को सभी भुगतान करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर धरने पर शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। शाम को इस संबंध में प्रबंधन को ज्ञापन देने के बाद धरने को विराम दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अब सुनवाई नहीं होने पर 25-26 अप्रैल को हड़ताल की जाएगी।

इससे पहले रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यहां डटे विभिन्न संगठनों के कार्मिकों की सभा हुई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से रोडवेज और इसके कर्मचारियों की लगातार अनदेखी के चलते क्रमिक आंदोलन शुरू करना पड़ा है। चेतावनी सप्ताह के तहत पांच दिवसीय धरना दिया गया है। अब 16 मई से 30 जून तक संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी प्रदेश इकाइयों में सेवारत और रिटायर कर्मचारियों की सभाएं करेंगे। इसके बाद 5 जुलाई को जयपुर में प्रदेशस्तरीय रैली निकालकर सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर भी सरकार नहीं जागी तो 25 और 26 जुलाई को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। सभा में समिति के मनोहरसिंह चौहान, एसएन टांक, जहांगीर खां, हमीद खां जोया, नवीन दवे, राजेंद्र व्यास, जीवा, जमाल खां, नरेंद्रसिंह चौहान, कोदरसिंह भी शामिल थे।

रोडवेज के नए बस स्टैंड के पास धरने पर बैठे संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...