पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शंकराचार्य जयंती पर शहर में निकलेगा वरघोड़ा

शंकराचार्य जयंती पर शहर में निकलेगा वरघोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| ब्रह्म समाज और श्रीमद भागवत समिति के सानिध्य में 20 अप्रैल को जगदगुरु शंकराचार्य महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान शहर में वरघोड़ा निकाला जाएगा। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें पं. इंद्रशंकर झा ने बताया कि 20 अप्रैल सुबह 8 बजे नागरवाड़ा स्थित गुरु महाराज मंदिर से वरघोड़ा निकाला जाएगा। भागवत समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सनातन धर्मावलंबियों से संपर्क किया जा रहा है। सचिव रवींद्रलाल मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम में भागवत समिति के 300 सदस्य भाग लेंगे। डॉ. दीपक द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस आयोजन में शंकराचार्य महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा के साथ संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। बैठक में नागर समाज के अध्यक्ष दिलीप दवे, भट्ट मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, पंजाबी समाज के राधाकिशन खन्ना, वैष्णव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी ईश्वरदास वैष्णव, पं. हर्षद नागर, जयसुखराय झा, दीपिका दीक्षित ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...