पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानी

रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज्जनगढ़| कुशलगढ़ से दाहोद और बांसवाड़ा से थांदला जाने वाली रोडवेज की बसें एक माह से बंद कर देने से यात्रियों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसें शुरू करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हुई, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह सज्जनगढ़ बसस्टैंड पर बांसवाड़ा से सूरत जाने वाली बस का औचक निरीक्षण करने आए रोडवेज के अधिकारी से ग्रामीण मिले और बताया कि 25 साल से चल रही रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया। अधिकारी ने कर्मचारी से पूछा तो बताया कि आय कम होने के कारण बताया। धर्मेंद्र कलाल, महेंद्र कलाल, नरेशचंद्र, मुकेश पंचाल, अनिल कलाल, मनोज समेत ग्रामीणों ने दोनों बसों का संचालन शुरू करवाकर स्थानीय लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...