पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ोदिया में ब्राह्मण समाज ने बनाई परशुराम जयंती मनाने की रूपरेखा

बड़ोदिया में ब्राह्मण समाज ने बनाई परशुराम जयंती मनाने की रूपरेखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की बैठक में उपस्थित सर्वसमाज के प्रतिनिधि।

भास्कर संवाददाता|बड़ोदिया

कस्बे में शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की बैठक युवजन सभा के संभागीय उपाध्यक्ष हेमेंद्रनाथ पुरोहित, जिला अध्यक्ष कांतिलाल पंड्या और घनश्याम सैनी के आतिथ्य में हुई।

इसमें 18 अप्रैल को लीमथान में परशुराम जयंती मनाने की रूपरेखा मनाई। साथ ही 22 अप्रैल को बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान से वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इसके अलावा 18 से 24 मई तक कुशलबाग मैदान में होने वाली भागवत कथा, कलश यात्रा की भी कार्ययोजना बनाई। इस दौरान घनश्याम पाठक , पुरुषोत्तम सेवक, पवन जोशी, विकास भट्ट, भरत ठाकुर, जगदीश ठाकुर, दिलीप ठाकुर, मुदित जोशी, विनीत शुक्ला, सुरेश जोशी, कपिल जोशी, विवेक जोशी, कुंदन जोशी, अजय जोशी, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में सर्वब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...