- Hindi News
- National
- बांसवाड़ा : एनसीसी से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास कर्नल त्यागी
बांसवाड़ा : एनसीसी से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास-कर्नल त्यागी
बांसवाड़ा|न्यू लुक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहन और नामांकन के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 5वीं राज गर्ल्स बटालियन उदयपुर के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल सुधाकर त्यागी ने कहा कि एनसीसी को विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 5वीं राज बटालियन में 22 संस्थान और 1437 कैडेट्स हैं। न्यूलूक स्कूल पहले तीन संस्थानों में है। यहां के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के बेस्ट कैडेट को कर्नल त्यागी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में न्यू लुक समूह के निदेशक प्रदीप कोठारी ने कहा कि जनजाति इलाके में गर्ल्स का एनसीसी के प्रति रुझान अच्छा है। उनका संस्थान यह सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर हंसराजसिंह ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। प्रबंधक एचआर डॉ. सुशील सोमपुरा ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने स्कूल में चलने वाली एनसीसी की गतिविधियां देखीं और एक्टिविटी देखीं और आने वाले दिनों में बांसवाड़ा में शिविर लगाकर शूटिंग सिखाने की बात कही। कार्यक्रम में एनसीसी थर्ड ऑफिसर ललित पॉल व एनसीसी इंचार्ज तृप्ति सोमपुरा भी मौजूद थे।