पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘सत्यमेव जयते’ के लिए रीक्रिएट हुआ ‘दिलबर’

‘सत्यमेव जयते’ के लिए रीक्रिएट हुआ ‘दिलबर’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áमिलाप जावेरी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के लिए 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ का हिट सॉन्ग ‘दिलबर’ रीक्रिएट किया गया है। फिल्म में यह गाना जॉन अब्राहम और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। जबकि ऑरिजनल सॉन्ग सुष्मिता सेन अौर संजय कपूर पर फिल्माया गया था। ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए ‘तुम बिन’ फेम नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा डेब्यू करेंगी।

‘रेस 3’ डिस्ट्रीब्यूट भी करेंगे सलमान खान

Áसलमान खान अभिनेता, निर्माता, गायक आैर एक अच्छे पेंटर भी हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘रेस 3’ के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर भी बनने जा रहे हैं। ट्रेड से जुड़े लोगों के मुताबिक, ‘सलमान की कंपनी द्वारा उठाया गया यह एक बड़ा कदम है क्योंकि सलमान अब तक कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान भी प्रोड्यूस की थी। अब वे फिल्म डिस्ट्रीब्यूट भी करेंगे। ‘रेस-3’ को सलमान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी।

अभी से बच्चों के नाम सोचने लगी हैं आलिया भट्‌ट

Áआलिया भट्‌ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वे इन दिनों बच्चों के नाम सोचने लगी हैं। वे खुद भी नहीं जानती कि ऐसा क्यों है लेकिन वे पहले से ज्यादा बच्चों के नामों पर गौर फरमाने लगी हैं। आलिया का कहना है, ‘मैंने दो से तीन नाम चुन भी लिए हैं। शायद मैं 25 साल की हो गई हूं, इसीलिए नाम सोचने लगी हूं।’

(L to R) Kunal Deshmukh, Shridhar Raghavan,

Emraan Hashmi & N R Pachisia

अनाउंसमेंट...

कुणाल देशमुख, इमरान हाशमी को ‘जन्नत’, ‘जन्नत-2’ आैर ‘तुम मिले’ जैसी फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके हैं।

‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ के लिए...

कंगना रनोट ने लिए हैं 10 करोड़ रुपए

कंगना रनोट की पिछली फिल्म ‘सिमरन’ फ्लॉप हो गई थी लेकिन इससे उनके कॅरिअर पर कोई असर नहीं पड़ा। अपनी अगली फिल्मों के लिए वे अच्छी-खासी फीस ले रही हैं।

अमित कर्ण | मुंबई

ने पोटिज्म विवाद के चलते पिछले साल कई सेल्फ डिक्लेयर्ड ट्रेड पंडितों ने कंगना रनोट के कॅरिअर का मर्सिया पढ़ दिया था। ‘सिमरन’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद तो उन्हें अपने अनुमानों पर बड़ा गुमान भी हुआ। लेकिन इससे कंगना के कॅरिअर पर कोई खास असर नहीं पड़ा। कंगना की अगली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के निर्माता कमल जैन के मुताबिक कंगना की ब्रैंड वेल्यू में कोई गिरावट नहीं आई। ‘मणिकर्णिका...’ के लिए कंगना ने तकरीबन 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस फिल्म को कंगना ने न सिर्फ अपना समय, बल्कि खून-पसीना भी दिया है। इसकी शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। अलग-अलग समय पर उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग 120 दिन में पूरी की है।

कंगना की इस फीस की पुष्टि उनके करीबियों ने भी की है। साथ ही यह भी कहा है कि कंगना बेहिसाब पैसे नहीं लेती। वे फिल्मों का बजट देखते हुए चार्ज करती हंै। मसलन, ‘सिमरन’ के लिए उन्होंने महज छह से सात करोड़ ही चार्ज किए। वह इसलिए कि उस फिल्म का कुल बजट ही 25 करोड़ था। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भले जो रिस्पॉन्स मिला हो, मगर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन पर वह फिल्म 12 करोड़ में बिक गई थी। ठीक इसी तरह ‘मेंटल है क्या’ भी रिजनेबल बजट की फिल्म है। इसके लिए भी उन्होंने अपनी फीस आठ करोड़ से ज्यादा कोट नहीं की। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की मेकिंग का बजट 120 करोड़ से ज्यादा है। तभी कंगना को तकरीबन 10 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए हैं।

दैिनक भास्कर, बांसवाड़ा, मंगलवार, 22 मई, 2018

कुणाल देशमुख के साथ पांचवीं फिल्म करेंगे इमरान

Á16 मई 2008 में आई इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘जन्नत’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान और सोनल चौहान की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी। अब 10 साल बाद कुणाल देशमुख इमरान हाशमी के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। दोनों ने एक साथ नई फिल्म में काम करने की घोषणा की है। इस अनाम फिल्म का निर्माण एन.आर पचिसिया और इमरान हाशमी करेंगे। इसे लेखक श्रीधर राघवन ने लिखा है।

पहले इस फिल्म को केतन मेहता बनाने वाले थे। कंगना ने इस फिल्म के लिए उन्हें हां भी कहा था, पर केतन बजट जुटा नहीं पाए। कंगना ने सवा साल इंतजार भी किया। फिर कंगना के पास कमल जैन आए। उन्होंने इससे पहले इरफान खान स्टारर ‘मदारी’ भी बनाई थी। वे बोर्ड पर जी स्टूडियो को ले आए और अब फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

सूत्रों के मुताबिक...,

‘फिलहाल फिल्म की कास्टिंग चल रही है। ज्यादा जानकारी तो मिल नहीं पाई है, लेकिन इतना जरूर है कि यह एक बेहतरीन फिल्म होगी।’ इससे पहले इमरान और कुणाल ‘तुम मिले’, ‘जन्नत 2’ और ‘राजा नटवरलाल’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के अलावा इमरान ‘कैप्टन नवाब’ में भी नजर आने वाले हैं।

सुना आपने?

27 जुलाई को रिलीज होगी तापसी आैर ऋषि की ‘मुल्क’

Áऋषि कपूर तापसी पन्नू के साथ ‘मुल्क’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। 27 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। तापसी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है...

‘एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। perhaps the most relevant topic of current time #Mulk और हां ..... रमज़ान मुबारक :) - Aarti (पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर में 27th July 2018 को..... इंतजार रहेगा)

यह एक सोशल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी आरती नाम की एक वकील का किरदार निभा रही हैं जो ऋषि कपूर की बहू भी है। इन दोनों के अलावा फिल्म में प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा आैर नीना गुप्ता भी नजर आएंगे।

घुड़सवारी मेरे लिए थैरेपी का काम करती है कृति सेनन

निर्देशक कुणाल ने कहा है...

मैं वादा करता हूं कि यह फिल्म आपको सीट से चिपककर बैठने के लिए मजबूर कर देगी।’

Áकृति सेनन इन दिनों रोज सुबह घुड़सवारी सीख रही हैं। अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ के लिए वे महालक्ष्मी रेस कोर्स में इसकी ट्रेनिंग ले रही हैं। इससे पहले वे ‘राब्ता’ में भी घुड़सवारी कर चुकी हैं। कृति ने कहा, ‘घुड़सवारी मेरे लिए थैरेपी का काम करती है। इसे करते वक्त आपको अपने डर पर काबू पाने में मदद मिलती है।’ कृति इन दिनों ‘अर्जुन पटियाला’ की शूटिंग कर रही हैं। वे जून तक इसे खत्म करके ‘पानीपत’ की शूटिंग में जुट जाएंगी।

07

खबरें और भी हैं...