पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसजनों ने बलिदान दिवस पर मोक्षधाम हरिदेव जोशी समाधिस्थल पर सफाई की

कांग्रेसजनों ने बलिदान दिवस पर मोक्षधाम हरिदेव जोशी समाधिस्थल पर सफाई की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस कमेटी भवन में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव अर्जुन बामनिया ने कहा कि राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मेम्बर कांता भील ने कहा कि भारत में गरीबों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए राजीव गांधी ने जवाहर रोजगार गारंटी योजना को लागू किया था। जिला प्रमुख रेशम मालवीय, जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा प्रवक्ता इमरान खान पठान, मनीषदेव जोशी, प्रधान राजेश कटारा, शांता गरासिया, विनोद दादा पाठक, योगेश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतूदेवी, नवाब फौजदार आदि मौजूद थे। इसी प्रकार युवा कांग्रेस बांसवाड़ा द्वारा लोकसभा अध्यक्ष नटवर तेली के नेतृत्व में कागदी के पास स्थित मोक्ष धाम एवं हरिदेव जोशी की समाधि स्थल पर जाकर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद देवबाला राठौड़, सीता डामोर, सुरेश कलाल, संजय जैन, अरविन्द डामोर, मनोहर खड़िया,आसिफ मुस्तफा, यूथ नगर अध्यक्ष निखिलेश श्रीमाल, आदि मौजूद थे।

पालोदा. कस्बे में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राष्ट्र कल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद किया। गांधी को सूचना और तकनीक का जनक बताया। इस दौरान सरेड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र त्रिवेदी, पूर्व उपप्रधान गढ़ी दिग्पालसिंह सिसोदिया, हीरालाल गामोट, जगदीश त्रिवेदी, शंकरलाल खराड़ी, कचरू यादव, मांगीलाल धूलजी हरमोर, कांतिलाल त्रिवेदी, भगवती बुनकर, भगवान पाटीदार समेत कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोहनवाड़ी. पंचायत समिति गांगड़तलाई के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रधान सुभाष तंबोलिया ने राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया। इस दौरान पिंटू जैन, अनिल पंचाल, प्रमोद पंचाल समेत कांग्रेसजन मौजूद रहे।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मोक्षधाम की साफ सफाई करते कांग्रेसजन।

खबरें और भी हैं...