पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनासी छोटी का सबसेंटर और सागतलाई स्कूल क्रमोन्नत

पनासी छोटी का सबसेंटर और सागतलाई स्कूल क्रमोन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राज्य सरकार ने जिले के लिए दो अच्छी घोषणाएं की हैं। एक गढ़ी के पनासी छोटी गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत कर दिया है। सरकार ने पहले बजट भाषण में कुवानियां गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की घोषणा की थी, लेकिन इसमें परिवर्तन कर पनासी के सब सेंटर को ही क्रमोन्नत कर दिया है। इसमें नियमों के अनुसार 1 चिकित्सा अधिकारी, 2 नर्स ग्रेड सैकंड, 1 महिला स्वास्थ्य दर्शिका, 1 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ के नए पद स्वीकृत किए हैं। इसकी घोषणा से पनासी सहित आसपास के छोटे मजरों और ढाणियों के लोगों को पीएचसी में डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होगी।

दूसरी ओर सागतलाई और पीपलावा गांव के बच्चों के लिए राहत की खबर यह हैं कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए 3 किमी दूर सेवना जाकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। अब इन बच्चों की उच्च शिक्षा सागतलाई में ही होगी। सरकार ने सागतलाई माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत कर दिया है। वर्तमान में स्कूल में 34 बच्चे कक्षा दसवीं में अध्ययनरत थे, जिन्हें अब परीक्षा परिणाम आने के बाद दूसरी स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...