पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री धनसिंह रावत।
बांसवाड़ा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ठोस रणनीति तैयार के मकसद से बूथ समिति निर्माण सप्ताह की शुरुआत की है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में राज्यमंत्री धनसिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली।
रावत ने कहा कि हमें इस काम को पूरी संवेदनशीलता से लेना है, जिससे बूथ की व्यवस्थित एवं प्रभावी संरचना तैयार हो। बूथ समितियों का सत्यापन भी हो सकेगा। गरासिया ने कहा कि आज हम मजबूत बूथ तैयार कर लेते हैं, तो आने वाले दिनों में में हमें उतनी ही सुविधा मिलेगी। जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण जति, विजयलक्ष्मी श्रीमाल, सभापति मंजूबाला पुरोहित, प्रधान दूधालाल मईड़ा, उपसभापति महावीर बोहरा, हकरू मईड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धरवेश देवारा, युमो प्रदेश मंत्री मुकेश रावत, लाभचंद पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी ने किया। आभार जिला महामंत्री पूंजीलाल गायरी ने जताया।