नेमा सर्व मंगला बचत समिति की आमसभा में मौजूद अतिथि और पदाधिकारी।
बांसवाड़ा| नेमा सर्व मंगला बचत साख सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन सोमवार को नेमा धर्मशाला रातीतलाई में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रक्षा सराफ थी। विशिष्ट अतिथि डॉ. आशा मेहता और सीए प्रशीष शाह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बैंक अधिकारी आशा मेहता ने की।
उन्होंने बैंकिग सिस्टम के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष प्रीति दोसी ने किया। उन्होंने बताया कि इस समिति का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाना है ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे किसी की मोहताज नहीं रहे। कोषाध्यक्ष निक्की मेहता ने बताया कि इस समिति के माध्यम से अब तक समाज की 66 महिलाओं को लोन दिया गया है।
मुख्य अतिथि सराफ ने इस पहल की सराहना की और आह्वान किया कि अन्य महिलाएं भी आगे आए। आमसभा में समिति की ओर से 1.50 लाख रुपए का लोन देने की सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन भूमिका मेहता ने किया। आभार सचिव सीमा पारीख इस अवसर पर शमा पटियात,शंकुतला गुप्ता आदि मौजूद थी।