नवागांव| बांसवाड़ा रतलाम मुख्य मार्ग के गेमन पुल के पास माई माता मंदिर में नौ दिवसीय आयोजित धार्मिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान रविवार को रामायण एवं गीता के पाठ का प्रवचन हुआ इस दौरान कार्यक्रम में आसपास के कई भक्तों संत एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर के महंत मोनी बाबा ने नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थित होकर लाभ लेने की बात कही वही 24 तारीख को विशाल कलश यात्रा में भाग लेने की भी अपील की