बांसवाड़ा| वागड़ उपभोक्ता संस्था की बैठक रातीतलाई में हुई। इसमें चिटफंड कंपनी और कॉपरेटिव सोसायटी की ओर से लोगों के रुपए हड़पने के विरूद्ध पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रंगकर्मी सतिष अचार्य और जगन्नाथ तेली थे। आचार्य ने कहा कि जिले की पढ़ी लिखी और गरीब जनता को कई सालों से चिटफंड कंपनियां लूट कर चली गई। जेवीजी, गोल्डन फाॅरेस्ट, एचवीएन, जीएएन, डेरी, संस्कार इंडिया जैसी सैकड़ों संसथा करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई हैं। आम नागरिकों को इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। जगन्नाथ तेली कहा कि सभी चिटफंड कंपनियां बड़े बड़े सपने दिखाते हैं। नगेन्द्र दोसी ने एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता जताई।