बांसवाड़ा| शहर में पुलिस की सख्ती और होटलों में तलाशी के बाद अब जुआरी झोपड़ों में जुआ क्लब चला रहे है। सोमवार शाम पुलिस ने कॉलेज रोड पर स्थित कोको पेट्रोल पंप के पीछे एक टापरे में चल रहा जुआघर पकड़ा। मौके से पुलिस ने 8 जुआरियों अगरपुरा निवासी मोहनलाल बंजारा, घंटाघर निवासी मोहनलाल कुंहार, बंजारा बस्ती निवासी सफीउल्ला, प्रेमचंद बंजारा, वाडिया कॉलोनी निवासी शंकर बंजारा, लक्ष्मण बंजारा, विनोद बंजारा व सुभाष नगर निवासी दिलावर पठान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दाव पर लगाए 21 हजार रुपए जब्त किए है। खास बात यह भी है कि पुलिस के पास झोपड़े में एक जुआघर की इत्तला थी जबकि मौके पर तीन अलग-अलग जुआ क्लब चल रहे थे। एक झोपड़े पर पुलिस की घेराबंदी देख बाकि दो क्लब में मौजूद जुआरी भाग निकले। राजतालाब चौकी क्षेत्र में 6 दिन में जुआघर के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। खुद पुलिस कर्मी मान रहे है कि इतने बड़े स्तर पर चौकी से महज कुछ दूरी पर जुआ क्लब बिना पुलिस की जानकारी के नहीं चल सकते। ऐसे में इस कार्रवाई ने एक बार फिर चौकी पुलिस की मिलीभगत उजागर कर दिया है। कोतवाल शैतानसिंह ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली थी कि कोको पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में कच्चे टापरे में जुआघर चल रहा है। इस पर दल के साथ दबिश दी तो झोपड़े में दाव लगाते 8 जनों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान 2-3 जने भाग निकले। मौके से 21 हजार और ताश की गड्डियां भी जब्त की। इस दौरान पास ही बने 2 और झोंपड़ों से भी कुछ लोग भागने लगे। तलाशी ली तो पता चला कि पास के 2 झोंपड़ों में भी जुआ क्लब चल रहे थे।
बांसवाड़ा. पुलिस की कार्रवई में जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी।