पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसों में मौत रोकने पुलिस बनवाएगी स्पीड ब्रेकर, शराबियों के लाइसेंस भी होंगे निरस्त

सड़क हादसों में मौत रोकने पुलिस बनवाएगी स्पीड ब्रेकर, शराबियों के लाइसेंस भी होंगे निरस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस अब हादसों वाली जगहों को चयनित कर स्पीड ब्रेकर बनवाएगी। इतना हीं नहीं, सड़क तक आ चुकी झाड़ियों को छंटनी करवाकर आमजन को हेलमेट पहनने के प्रति समझाइश करेगी।

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवहन विभाग के जरिए उनके लाइसेंस भी निरस्त कराएगी। जिले में बढ़ते सड़क में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने सभी थानाधिकारियों को अभियान स्तर पर काम करने के निर्देश दिए है। एसपी ने सोमवार को कार्यालय में सभी डीएसपी और थानाधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिसमें एसपी ने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जाहिर करते हुए इनमें कमी लाने के प्रयासों पर जोर दिया। गौरतलब है कि जिले में हरसाल सड़क हादसों में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है जबकि 400 से ज्यादा घायल होते है। एसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई करने, लाइसेंस निरस्त कराने और रोजाना अपने थाना क्षेत्र में एक घंटा नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा केस ऑफीसर स्कीम में चयनित प्रकरणों में गवाहों से संपर्क कर कोर्ट में पेशी कराने में सहयोग करने कोभी कहा। एसपी ने वांछित अपराधी, स्थाई वारंटी मफरूर और भगोड़ों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा डायन प्रथा, डाम लगाने की कुप्रथा को गंभीरता से लते हुए ऐसे भोपों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में डीएसपी और सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।

अपराध समीक्षा बैठक में थानधिकारियों को निर्देश देते एसपी कालूराम रावत।

खबरें और भी हैं...